February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कांग्रेस नेताओं के खाते में किसानों ने डाले घोटाले के पैसेः अजय भट्ट

देहरादून। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में फंसे दो आईएएस अधिकारियों को निलंबित करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया है। यहां प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं के खाते में किसानों ने घोटाले के पैसे डाले हैं। उन्हानें एसआईटी टीम की जांच की सराहना करते कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आगे भी एसआईटी निष्पक्ष रूप से जांच करेगी और कांग्रेस नेताओं के खातों की जांच करेगी। भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड में भ्रष्टचार मुक्त शासन लागू करने में पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने दावा किया कि करोड़ों के घोटाले में तत्कालीन जिलाधिकारी और आर्बिटेªटर तैनात रह चुके आईएएस डा- पंकज कुमार पांडे और चंद्रेश यादव को निलंबित करने के बाद अब आगे भी बड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में प्रदेश का पैसा लूटने वालों को सरकार पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है।चुनाव के दौरान खाते में करोड़ों रूपये किसने डाले कांग्रेस नेताओं को जनता को बताना चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *