February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चलती कार में गैंगरेप मामले में आया नया मोड़ ,दो आरोपी गिरफ्तार,सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

हल्द्वानी। हल्द्वानी में शनिवार देर रात युवती के अपहरण और चलती कार में गैंगरेप की खबर से पुलिस प्रशासन में हलचल मच गई थी। जिसके बाद तमाम तरह के सवाल उठने लगे थे, लेकिन अब युवती से गैंगरेप मामले में नया मोड़ आया है। जानकारी के अनुसार, मामला गैंगरेप का नहीं बल्कि छेड़छाड़ का है। जिसका खुलासा पुलिस कर सकती है। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, युवती से गैंगरेप नहीं बल्कि छेड़छाड़ हुई थी, लेकिन गैंगरेप का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। हीरानगर से शनिवार देर शाम सात बजे एक युवती का अपहरण कर चार दरिंदों ने चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया। युवती चीखती चिल्लाती रही लेकिन उसकी आवाज कार के बंद शीशों के अंदर दबकर रह गई। मुखानी चौराहे पर युवती को उतारकर फरार हो गए। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवती की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जांच महिला सब इंस्पेक्टर को सौंपी और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। युवती ने आरोप लगाया कि शराब पी रहे युवकों ने उसका फोन ले लिया और जबरन शराब पिला दी। इसके बाद गाड़ी तीन घंटे तक हल्द्वानी की गलियों में घूमती रही। इस दौरान चारों ने उसके साथ रेप किया। युवती को मुखानी चौराहे पर उतारकर चारों फरार हो गए। इधर युवती ने अपने दोस्त को बुलाया जिसके साथ वह स्कूटी से घर पहुंची। अपनी मां को आपबीती बताई। अगले दिन युवती ने मनोज, सोनू, आशू और ऋषि के खिलाफ काेतवाली में तहरीर दी। एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि पुलिस ने गौजाजाली निवासी ऋषि, मंगलपड़ाव के मनोज को गिरफ्तार किया है। कार बरामद कर ली है। ऋषि सट्टा लगाने का काम करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *