February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

‘‘आ रहा है यू.सी.सी.’’ गीत का विमोचन..आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया

देहरादून (उद संवाददाता) । आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में समान नागरिक संहिता पर बने गीत ‘‘आ रहा है यू.सी.सी.’’ का विमोचन किया। इस गीत को श्री भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा लिखा और स्वर प्रदान किया गया है तथा श्री राकेश भट्ट द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। इस गीत के माध्यम से यू.सी.सी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है, गीत को हिन्दी में तैयार किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता को जागरूक करने तथा यू.सी.सी के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत गीत से जुड़ी समस्त टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *