February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बीजेपी हाईकमान ने उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम को फिर सौंपी प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी

देहरादून(उद संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड में बड़ा फैसला लिया है। पार्टी हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी एक बार फिर से दुष्यंत कुमार गौतम को सौंपी है। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि पूर्व में भी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश प्रभारी थे। इसके संबंध में पार्टी के राष्टीय महासचिव अरुण सिंह ने सूची जारी की है।बता दें कि कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति पर मंथन करने के लिए पार्टी के 33 प्रमुख दिग्गज राजधानी में जुटे थे। बैठक में हर नेता को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपनी एक कार्ययोजना बताई। इस बैठक में केंद्र से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *