February 25, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जस्टिस वर्मा आयोग ने ओबीसी आरक्षण रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी

देहरादून (उद संवाददाता)।  उत्तराखण्ड के नगर निकायों में OBC आरक्षण तय करने के लिए जस्टिस (सेनि.)बीएस वर्मा की अध्यक्षता में गठित आयोग ने आज अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। मुख्यमंत्री आवास में जस्टिस वर्मा आयोग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी। उत्तराखण्ड में वर्ष 2022 में जस्टिस बीएस वर्मा की अध्यक्षता में OBC आरक्षण के संबंध में आयोग का गठन किया गया। आज उक्त आयोग ने मुख्यमंत्री को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमें ओबीसी आरक्षण संबंधी अपने सुझाव सरकार को प्रेषित किए गए हैं। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, अपर सचिव नितिन भदौरिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *