February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भारत बंद-कहीं दिखा असर.. कहीं रहा बेअसर!

देहरादून/रूद्रपुर/किच्छा। महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने आज भारत बंद का आहवान किया था। राजधानी से लेकर कुमाऊं तक बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। राजधानी दून में बंद का मिलाजुला असर दिखा। कांग्रेसियों ने राजधानी में बाईक समर्थन दिया। लैंसडाउन चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर केंद्र की भाजपा सरकार का विरोध जताया है। इधर हरिद्वार पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी और बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस के भारत बंद का असर धर्मनगरी में मिलाजुला दिखा- ज्वालापुर क्षेत्र में भी कई कांग्रेसी नेताओं के दुकान ऽोले हैं कांग्रेस कार्यकर्ता जत्था में हर की पैड़ी और आसपास बाजारों में रैली निकाली। कमोबेश यही स्थिति जनपद ऊधम सिंह नगर में भी देखने को मिली जहां कई शहरों में बंद का पूर्ण असर देखने को मिला तो कई शहरों में बाजार खुले पाये गये। कांग्रेस का पूर्ण रूप से भारत बंद का आहवान बेअसर साबित हुआ। क्योंकि शहरों में व्यापार मण्डल बंद को अपना समर्थन दिया तो कई शहरों में व्यापार मण्डल ने इस बंद से किनारा कर लिया। बाजार बंद कराने के दौरान छिटपुट नोंकझोंक की घटनाएं भी हुईं।  रुद्रपुर-महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आहूत भारत बंद का जिला मुख्यालय में मिलाजुला असर दिखायी दिया। साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद नगर के तमाम व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। वहीं पूर्व काबीना मंत्री तिलकराज बेहड़ की अगुवाई में कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता बाजार क्षेत्र में खुली दुकानों को बंद कराते रहे। भारत बंद को सफल बनाने के लिए आज प्रातः से ही श्री बेहड़ के साथ महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, संजय जुनेजा, नंदलाल प्रसाद, पुरूषोत्तम अरोरा, दिनेश पंत, इंद्रजीत सिंह, मोहन खेड़ा, सौरभ चिलाना, विजय जग्गा, सुशील गाबा, सुनील आर्या, उपकार सिंह काली, राजेश कामरा, राजीव कामरा, सचिन मुंजाल, नदीम खान, सरोज रानी, इंदिरावती, नीलिमा सहित भारी संख्या में कांग्रेसजन भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य बाजार आ पहुंचे और उन्होंने बाजार में व्यापारियों से भारत बंद का समर्थन करते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर सहयोग की अपील की। सभी कांग्रेसजन मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, प्रताप मार्केट, गुड़ मंडी, गाोल मार्केट, गल्ला मंडी, इलाहाबाद बैंक गली, आर्य समाज गली सहित समस्त बाजार क्षेत्र में घूमे। श्री बेहड़ ने व्यापारियों से आग्रह किया कि देश में जिस प्रकार से महंगाई दिनोंदिन बढ़ रही है उससे समाज का हर वर्ग त्रस्त हो चुका है। आज सभी को कांग्रेस के साथ खड़ा होकर केंद्र और प्रदेश सरकार के विरूद्ध एकजुट होकर आवाज उठानी है। किच्छा-मंहगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर एकत्र कार्यकर्ताओ ने बाजार की ओर कूच किया और बाजार बंद का आहवान किया। पूर्व पालिकाध्यक्ष महेन्द्र चावला, कांग्रेस प्रदेश प्रवत्तफ़ा संजीव कुमार सिंह, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरु, सुरेश पपनेजा, बंटी पपनेजा, दर्शन कोली, छोटू कोली आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने सत्ता मे आने के बाद गरीब के हाथ से निवाला छीनने का काम किया बढ़ती मंहगाई के चलते आज देश की जनता सत्ता परिवर्तन का भ्रष्टाचार एवं मंहगाई मुत्तफ़ देश को बनाना चाहती है। इस दौरान हाजी सरवर यार ऽां, मेजर सिंह, केवल हुडिया, अशोक मित्र, फजील ऽान, संदीप चुघ, राजकुमार बजाज, नासिर ऽां, तृप्त गम्भीर, अमित कुमार, रमेश अमेंठिया, दिलीप बिष्ट, नितिन शर्मा, पप्पू सलमानी, तस्लीम रजा सलमानी सहित दर्जनो कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा मंहगाई के विरोध मे आयोजित भारत बंद का असर मिला जुला दिऽा। साप्ताहिक बाजार के चलते बाहर से आने वाले व्यापारियो ने हाट बाजार में सुबह से पहुॅचना प्रारम्भ हो गये वही नगर के मुख्य बाजार में भी कुछ दुकानो के ऽुले तथा बंद होने से बाजार बंद का असर मिला जुला दिऽा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *