February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पंजाबी जन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित

हल्द्वानी। पंजाबी जन कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। जिसमें सर्वसम्मति से प्रेम मदान को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष संजीव आनंद, महामंत्री अतुल राजपाल एवं पुनीत साहनी, कोषाध्यक्ष मुकेश धींगड़ा को चुना गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। उन्होंने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों से सामाजिक कार्य करने को कहा। श्री भगत ने कहा कि सामाजिक कार्यों में वह हमेशा पंजाबी जन कल्याण समिति के साथ खड़े हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर डा- जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी इस अवसर पर उपस्थित थे। श्री रौतेला ने पंजाबी जन कल्याण समिति द्वारा पूर्व में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। नये पदाधिकारियों से भविष्य में सामाजिक कार्य करने का आह्वान किया। इसी के साथ पंजाबी जन कल्याण वूमेन्स समिति का गठन किया गया। जिसकी अध्यक्षता ममता खुल्लर को नियुक्त किया गया। युवा पंजाबी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर अविनाश राजपाल को चुना गया। ममता खुल्लर व अवनीश राजपाल ने अपनी कार्यकारिणी गठित करने को कहा है। इस अवसर पर पंजाबी जन कल्याण समिति के संरक्षक कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, स्वर्णलाल, पंकज कपूर, हरिमोहन अरोरा, उमंग वासुदेव, डा- विनय खुल्लर, डा- एनके किशोर, पूर्व अध्यक्ष महेश आहूजा, सुनील तलवाड़, राजकुमार आनंद उपस्थित थे। अध्यक्ष प्रेम मदान ने कहा कि भविष्य में सभी को साथ लेकर सामाजिक कार्य किए जाएंगे। देवभूमि सामाजिक मंच के कोषाध्यक्ष राजकुमार आनंद ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *