February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देहरादून और हल्द्वानी में अंकित भंडारी हत्याकांड को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस,तथाकथित वीआईपी पर कार्रवाई की मांग

पहाड़ की बेटी को न्याय दिलाने में सरकार असफल
देहरादून/हल्द्वानी । अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड में अंकिता के परिजनों के द्वारा भाजपा नेता पर आरोप लगाया गया है। जिस पर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। इस पर राज्य सरकार द्वारा कोई कार्यवाई न किए जाने के विरोध में आज देहरादून और हल्द्वानी में एक बार फिर कांग्रेस सड़कों पर आ गई है। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष उर्मिला थापा के नेतृत्व में राज्य सरकार की शव यात्रा निकाली गई। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष उर्मिला थापा ने कहा की आज महिला कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार और अजय कुमार की शव यात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा की हमारी मांग है कि इस मामले की जांच हो क्योंकि अंकिता के परिजनों द्वारा इतने बड़े आदमी का नाम लिया गया है। ये बड़ी बात है और जरूर इसमें कोई सच्चाई होगी। अंकित भंडारी की मां ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कथित वीआईपी के नाम का खुलासा किया। जिसके बाद एक बार फिर से कांग्रेस इस मामले को लेकर सरकार पर हावी होती नजर आ रही है।

हलद्वानी में मंगलवार को कांग्रेस ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर कांग्रेस सड़कों पर आ गई है। बहुचर्चित हत्याकांड में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने अंकिता के पिता की चिट्ठी को लेकर भाजपा के ऊपर कई सवाल खड़े किए। कांग्रेस ने अंकिता के पिता द्वारा लिखे गए पत्र में जिस बड़े भाजपा का नाम लिया गया है उस पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार आखिर अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के नाम सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है ? कांग्रेस ने आरोप लगाया की सरकार कार्रवाई करने के बजाय इस मामले को दबाने में जुटी हुई है। लगातार अंकिता भंडारी हत्याकांड में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं लेकिन सरकार पहाड़ की बेटी को न्याय दिलाने में असफल साबित हुई है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सरकार ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *