February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित क्रेटा कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोग गंभीर

किच्छा(उद संवाददाता)। बाई पास हल्द्वानी रोड काली मंदिर तिराहे के पास एक क्रेटा कार के अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान कार मंे आग भी लग गई ।दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को बाहर निकाल कर स्थानीय सी एच सी सेंटर भिजवाया तथा फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद सिंह फर्त्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रेटा कार संख्या यूके 04टी 9103 जिसमे खटीमा निवासी 28 वर्षीय धीरज पांडे पुत्र स्वर्गीय भुवन पांडे , 29 वर्षीय यश सामंत पुत्र दीवान सिंह सामंत सवार थे जो कि किच्छा से लाल कुआ की ओर जा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर वैरियर तोड़ते हुए पास ही चल रहे निर्माण कार्य के बीम से जा टकराई जिससे कार के परखच्चे उड़ गए और कार में आग लग गई। आस पास के लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा बचाव कार्य में लग गए।सूचना पर उप निरीक्षक सतीश शर्मा को मौके पर पुलिस बल के साथ भेजा गया ।त्वरित गति से की गई कार्यवाही में दोनों घायलों को बाहर निकाला गया और सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया।उन्होंने बताया कि गाड़ी में लगे सुरक्षा बैलून की वजह से बचाव हो गया जो कि गाड़ी के टकराने के साथ ही खुल गए थे। कार के अनियंत्रित होने के कारणों का पता नही चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *