February 4, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भीमताल में ट्रक की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। गत रात्रि जनपद नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से रूद्रपुर निवासी बाईक सवार युवक की मौत हो गई। परिजन उसे यहां जिला चिकित्सालय लाये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार ग्राम जयनगर नम्बर एक निवासी 32 वर्षीय दीपक सिंह नेगी पुत्र प्रताप सिंह नेगी बाईक संख्या यूके 06 एसी 4518 पर सवार होकर भीमताल से वापस घर को आ रहा था। मार्ग में अज्ञात ट्रक चालक ने बाईक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर काठगोदाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलने पर परिजन भी वहां आ पहुंचे। दीपक की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया। एम्स ले जाते समय मार्ग में दीपक की हालत तेजी से बिगड़ने लगी तो परिजन उसे तुरंत यहां जिला चिकित्सालय ले आये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दीपक यहां ंसिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था तथा दो भाईयों में बड़ा था। घटना से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *