February 26, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: तराई में घना कोहरा छाया,पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

तराई में छाया कोहरा,कड़ाके की ठंड शुरू,ठंड के कारण लोग रजाई में दुबके रहे
रुद्रपुर/पंतनगर/काशीपुर।प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। नए साल के आगाज के साथ ही प्रदेश में मौसम और ज्यादा बिगड़ेगा। जहां एक ओर पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने नए साल पर प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहराम छाने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा छाने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के बीच कोहरे ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। तराई में से सुबह कोहरा छाया रहा, हालांकि दोपहर तक धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। घने कोहरे के चलते वाहनों को भी दिन में लाइट जला कर चलाना पड़ा। ठंड के कारण लोग रजाई में दुबके रहे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में कमी के साथ कोहरा अभी और घना होगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अलनीनो प्रभाव के चलते पूरा दिसंबर खत्म होने के बावजूद अभी तक एक भी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है। इसके चलते अब तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। अब प्रशांत महासागर में बहुत हल्का पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका आंशिक असर उत्तराखंड में भी देखने को मिलेगा। आने वाले चार-पांच दिनों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश, जबकि मैदानी क्षेत्र में आंशिक बादलों के बने रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में कमी आने के साथ ही कोहरा और बढ़ेगा। पंतनगर एयरपोर्ट डायरेक्टर सुमित सक्सेना ने बताया कि तकनीकी कारणों से सभी तीनों उड़ानों को निरस्त किया गया है। शुक्रवार से सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय पर संचालित होंगी। वहीं काशीपुर, बाजपुर, सितारगंज और खटीमा में सुबह तड़के से 11 बजे तक कोहरा छाया। सार्वजनिक क्षेत्रों में लोग ठिठुरते नजर आए। इसके बावजूद नगर पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। मकाशीपुरमें सामान्य तौर पर 15 दिसंबर से नगर निगम क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों को सर्दी से बचने के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था हो जाती है। इस बार दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक भी काशीपुर, महुआखेड़ा गंज, बाजपुर और सुल्तानपुर पट्टी में अलाव नहीं जले हैं। नगर आयक्त विवेक राय ने बताया कि अलाव जलाने के लिए स्थान चिहन्त कर लिए गए हैं। शासन की ओर से आदेश नहीं आने के कारण अलाव नहीं जलाए गए हैं। बाजपुर पालिका के ईओ मनोज दास ने भी बताया कि निर्देश मिलने के बाद ही अलाव जलाने की व्यवस्था कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *