Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

देशभर में नाम कमा रहा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय: धामी

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को बांटी गयी उपाधियां
हल्द्वानी (उद संवाददाता)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत शामिल हुए। इस मौके पर 21 छात्रों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक, दो छात्रों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक एवं तीन प्रायोजक स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इसके साथ ही पांच छात्रों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। वहीं विभिन्न विद्याशाखाओ में 15417 को स्नातक और स्नाकोत्तर की उपाधि प्रदान की गई। इस मौके पर राज्यपाल ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमत्रंाी पुष्कर सिंह धामी ने सभी छात्रों को शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा कि वो परीक्षा में सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो विश्वविद्यालय में कभी भी एक अतिथि के रूप में नहीं आते बल्कि एक छात्र के रूप में आते हैं। छात्रों के बीच में जाने की उनके अंदर एक उत्सुकता रहती है।उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा आज उत्तराखंड में एक सेतु का काम कर रही है। उत्तराखंड मुक्त विश्विद्यालय को नेक द्वारा बी प्लस की मान्यता मिली। आज मुक्त विवि प्रदेश ही नहीं देशभर में नाम कमा रहा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आज पूरा विश्व कई क्षेत्रों में आपका इंतजार कर रहा है। हमें समय के अनुकूल अपने को बनाना होगा। अगर जीवन में आपके अंदर उत्साह और उमंग होगी तो सफलता अपने आप मिल जायेंगी। उन्होंने कहा कि 1920 से लेकर 1947 तक युवाओं ने स्वतंत्रा संग्राम में भाग लिया। ऐसे नायक हमारे लिए प्रेरणा स्रोत बने और हम उनके पग चिन्हों पर चले। सीएम ने कहा कि आप जिस क्षेत्र में जाए उस क्षेत्र के लीडर बने और एक अलग तरह का योगदान दें। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने नई शिक्षा नीति को अपनाया है। सरकार लगातार उच्च शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। विश्व विद्यालय में कर्मकांड जैसे विषय पढ़ाए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार विकास की ओर उन्मुख है। हमारी सरकार राज्य को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने में प्रयासरत है। आने वाला समय उत्तराखंड का है। हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। इससे पूर्व उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के अष्टम दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ढोल नगाड़ों और छोलिया नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व मंत्री बंशीधर भगत, लाल कुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मुक्त विवि के कुलपति ओमप्रकाश सिंह नेगी, विधायक राम सिंह कैड़ा, पीडी पंत, मण्डी परिष्ज्ञद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, कमिश्नर दीपक रावत, डीआईजी योगेन्द्र रावत, जिलाधिकारी वंदना, राजेन्द्र बिष्ट, कुंदन अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *