Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

एसटीएफ ने महिला स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ की टीम ने महिला नशा तस्कर को 96 ग्राम की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है महिला नर्सिंग की इंटर्नशिप करती थी। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की टीम ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की टीम के साथ सुबह रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लाखों की कीमती स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को अरेस्ट किया है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक महिला तस्कर से 96 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बताया जा रहा है महिला तस्कर महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में नर्सिंग की इंटर्नशिप कर रही थी। महिला ने पूछताछ में बताया कि यह स्मैक बरेली वो से लेकर आई थी। जिसको वह उत्तरकाशी सप्लाई करती थी। इसके अलावा आस पास के स्कूल-कॉलेजों में अपने पैडलरो के माध्यम से बिक्री करवाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *