Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित कार ने बाईक सवार को रौंदा, गंभीर

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। गत रात्रि एसएसपी कैम्प कार्यालय के सामने तेज गति से जाती कार के चालक ने सामने से एक बाईक सवार व्यक्ति को रौंद दिया। जिससे बाईक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। मामले की तहरीर पुलिस की दे दी गई है। रम्पुरा वार्ड 23 निवासी सोनू पुत्र हर प्रसाद ने बताया कि 16 दिसंबर की रात्रि 9ः15 बजे उसका भाई नन्द लाल प्रीत विहार से घर अपनी स्कूटी संख्या यूके 06एएच 2766 से जा रहा था। तभी एसएसपी कैम्प कार्यालय के सामने मोड़ पर एक कार संख्या यूके 08 बीसी 7326 का चालक जो गलत दिशा से तेज रफ्तार से आ रहा था ने उसके भाई को समाने से जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से भाई रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से लहुलहान हो गया। कार चालक को रहागीरो द्वारा रोकने की कोशिश की गई। लेकिन कार चालक कार लेकर भाग गया। भाई को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टर द्वारा उसकी हालत को गम्भीर बताते हुए रेफर कर दिया जिसकी हालत काफी गम्भीर बनी हुई है। स्कूटी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *