Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सोशल मीडिया में सुरंग के अंदर फंसे हुए श्रमिकों का वीडियो वायरल: 13वें दिन मिला खाना,लेटे हुए हैं मजदूर और सेब केले संतरें का लगा है ढेर!

देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तरकाशी की सिल्क्यारा सुरंग में दीपावली के दिन हुए भूस्खलन के बाद करीब 17 दिन से फंसे हुए श्रमिकों का वीडियो प्रसारित हो रहा है। सुरंग के अंदर मजदूरों का बनाया वीडियो में दिखाया जा रहा है कि कैसे उन्होंने हादसे के बाद अपनी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। ऐसी कई वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुई, जिनमें मजदूर बता रहे हैं कि कैसे उनके पास खाने पीने के लिए पाईप से सामान भेजा जा रहा है। एक वीडियो मजूदरों के 13वें दिन की है। इसमें एक मजदूर बता रहा है कि वह कैसे सुरंग के भीतर जिंदगी काट रहे हैं। भीतर जिन बोतलों से भोजन आया है, वे रखी हुई हैं। सोने के लिए वाटर प्रूफ शीट बिछाई हैं, जिन पर कुछ मजदूर लेटे हुए हैं। भीतर संतरे और सेब का अंबार लगा हुआ है। प्रशासन ने यह सभी खाने- पीने की चीजें इसलिए ज्यादा मात्रा में उपलब्ध कराई थी ताकि कोई विपत्ति और आने पर सभी 41 मजदूर इसका इस्तेमाल कर सकें। इस वीडियो में मजदूर दिखा रहा है कि कैसे उनके पास तौलिया, टूथपेस्ट, ब्रश आदि पहुंचाए गए हैं। सुरंग की एक और वीडियो वायरल हुई है, जिसमें एक मजदूर बता रहा है कि उनके पास स्टॉक में 50 किलो संतरा, 80 किलो सेब, केला, ड्राई फूड, रस, बिस्किट, सत्तू के लîóू भेजे गए हैं। वह बता रहा है कि यह स्टॉक इमरजेंसी के लिए उन्होंने सुरक्षित रख लिया है। आपको बता दें कि सुरंग में 17 दिन तक फंसे रहे मजदूरों को प्रशासन 6 इंच के लाइफलाइन पाइप के माध्यम से लगातार खानपान की चीजें भेज रहे थे। बता दें कि मजदूरों ने नौ दिन गुजारा केवल ड्राई Úूट्स और चने खाकर किया। बाद में उन्हें बड़े पाइप के माध्यम से खाना भेजा गया। वहीं, वह अंदर फोन पर वीडियो गेम खेलते थे और खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग भी करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *