Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन रमेश पाल का निधन

हल्द्वानी(उद संवाददाता)। हल्द्वानी में प्रमुख उद्योगपति और बृजलाल हॉस्पिटल के चेयरमैन रमेश पाल का 78 साल की उम्र में आज रविवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है की सुबह वह अपनी कार से बाजार को निकले थे। लेकिन इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा। इसके बाद ड्राइवर उन्हें अस्पताल ले गया। जहां अस्पताल में उनका इलाज हुआ, डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कल सोमवार सुबह 9 बजे राजपुरा में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *