August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

आठ लाख की चरस सहित अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर पकड़ा

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा तस्करों के खिलाफ बढ़ी कार्रवाई करते हुए एक अन्तर्राष्ट्रीय नशा तस्कर को एक किलो 616 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में आठ लाख रूपये बताई जा रही है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में ड्रग्स Úी देवभूमि अभियान के तहत सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम द्वारा कल शाम को पुलिस एवं एसओजी टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जनपद पिथौरागढ़ के थाना मुनस्यारी क्षेत्रअंतर्गत एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर उत्तम सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी साईपोलो थाना मुनस्यारी जनपद पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 किलो 616 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव में ही भांग की खेती कर पौधों से निकालकर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। टीम एवं स्थानीय एसओजी टीम द्वारा अभियुक्त को मदकोट रोड मुनस्यारी से गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी एसटीएफ श्री अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना मुनस्यारी, जनपद पिथौरागढ़ में एनडीपीएस की धाराओं में अभियोग पंजाकृत कराया गया है। उन्होंने बताया कि कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में अब तक 24 किलो 933 ग्राम चरस बरामद कर 5 अभियुक्तियों, 7 किलो 915 ग्राम अफीम बरामद कर 4 अभियुक्तों तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक बरामद कर पांच अभियुक्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। एएनटीएफ कुमायूँ युनिट में निरीक्षक पावन स्वरूप, उ.नि. विपिन चंद्र जोशी, मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र कुमार, पिथौरागढ़ टीम में उ.नि. भुवन चंद्र मासीवाल, उ.नि. हेमचंद तिवारी, हेकां. प्रदीप कन्याल, कां. आनंद खनका, गोविंद सिंह, सोनू कार्की व प्रेम सिंह शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *