Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क दुघर्टना में घायल पूर्व सीएम हरीश रावत पुनः अस्पताल में भर्ती

देहरादून(उद संवाददाता)। विगत रात्रि हल्द्वानी से काशीपुर जाते समय बाजपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत की कार डिवाइडर से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। जिससे हरीश रावत समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। पहले उन्हें काशीपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बुधवार देर शाम डॉक्टरों की टीम ने पूर्व सीएम का चेकअप करने के बाद उन्हें और कार में उनके साथ सवार पार्टी के दो अन्य नेताओं को जौलीग्रांट में भर्ती किया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी कमर व गर्दन में चोट आई हैं। कार में उनके साथ सवार कर्णप्रयाग के पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमल रावत के पैर में फैक्चर बताया जा रहा है। अजय शर्मा के हाथ में चोट लगी है। वहीं, हर्रावाला निवासी कार चालक सुरेंद्र और पीएसओ नितिन मलिक ठीक हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ स्थानीय नेता और हरीश रावत के करीबी मनोज नौटियाल ने कहा कि डॉक्टरों की टीम बृहस्पतिवार को सभी टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद फैसला करेगी कि उनकी छुट्ट कब करनी है। हरीश रावत जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे उस वत्तफ भी उनकी गर्दन में चोट लगी थी। इससे उबरने में उन्हे कई महीने लगे थे। अब सड़क हादसे के बाद दोबारा उनकी गर्दन में चोट आई है। पूर्व सीएम रावत ने बताया वह हल्द्वानी से एक शादी समारोह से देर रात लौट रहे थे। वाहन का ड्राइवर थोड़ा थके हुए थे। क्योंकि इधर कई दिनों से श्रीराम लीला मंचन में आना-जाना लगा रहा, जिससे आराम नहीं मिल सका। ऐसे में मुझे ध्यान देना चाहिए था।मुझे बाजपुर की पुलिस से तत्पर सहयोग मिला। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी अपने वाहन से काशीपुर के अस्पताल ले गए और एक निजी अस्पताल में उपचार दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *