Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध परियोजना की स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बांध परियोजना के लिए स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तराखंड के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे न केवल सिंचाई एवं पेयजल की हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्रों में दिक्कत दूर होगी। बल्कि इस परियोजना से विद्युत उत्पादन भी होगा। प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने नैनीताल के हल्द्वानी में स्थित एचएमटी की बहुप्रतिक्षित 45.33 एकड़ भूमि सरकार को हस्तांतरित कर दी है। राज्य सरकार कई वर्षों से भूमि प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध कर रही थी।उन्होंने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ पुनर्विकास, मानसखंड मन्दिर माला मिशन, किच्छा में एम्स का सेटेलाइट सेंटर, वंदेभारत एक्सप्रेस, केदारनाथ व हेमकुंड रोप वे जैसी अहम योजनाएं उत्तराखंड के विकास में मील के नए पत्थर स्थापित कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद लखवाड़ हाइड्रो प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू हो गया है। ब्यासी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया गया। किसाऊ जल विद्युत परियोजना से जुड़ी शेष औपचारि कताओं को भी जल्द पूरा कर काम शुरू किया जाएगा।उन्होंने कहा कि गदरपुर बाईपास एवं खटीमा बाईपास का लोकार्पण हो चुका है। मुरादाबाद से काशीपुर तक लगभग 61 किलोमीटर फोरलेन हाईवे के बनते ही मुरादाबाद से लेकर काशीपुर तक आने वाले लोगों का सफर आसान होगा। दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड से केवल ढाई घंटे में दिल्ली से देहरादून आ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *