Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्कूटी खाई में गिरने से दो युवकों की मौत

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा
उत्तरकाशी(उद संवाददाता)। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद खाई से दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा शनिवार देर रात हुआ। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पोखू देवता के पास एक स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। आस पास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों शवों को जिला अस्पताल लाया गया। दोनों मृतकों में से एक की पहचान 26 वर्षीय विवेक पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम बड़ेथी, उत्तरकाशी के रूप में हुयी। जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा पायी है। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *