Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जयंती और पुण्य तिथि पर पं. एनडी तिवारी को किया नमन

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। पूर्व मुख्यमंत्री पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर हल्द्वानी के स्वराज आश्रम कार्यालय में महानगर और जिला कांग्रेस ने पंडित तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। विधायक सुमित हृदयेश ने इस मौके पर कहा पंडित नारायण तिवारी का कद देश की राजनीति में बहुत बड़ा रहा है, उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। केंद्र में मंत्री हो या दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री के रूप में तिवारी की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है, उत्तराखंड के अंदर सिडकुल की स्थापना हो, पहाड़ों पर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचना हो, राज्य के अंदर मंडी की स्थापना हो ऐसे कई सारे कार्य उनके द्वारा किए गए, जिनको लोग आज भी याद करते हैं। विधायक सुमित ने कहा पंडित नारायण दत्त तिवारी का पूरा जीवन गरीबों और असहायों के लिए रहा। ऐसे में कांग्रेस पार्टी उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *