Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री में आग,करोड़ों की क्षति

रुड़की(उद ब्यूरो)। भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से अधिक टीमों ने करीब बारह घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। आग से करोड़ों का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब दो बजे फैक्ट्री में आग लगते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। फैक्ट्री प्रबंधन ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही देहरादून, भगवानपुर, हरिद्वार, लक्सर, रुड़की सहित 13 जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। सहारनपुर से भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी रही। करीब बारह घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया। बताया जा रहा है की फैक्ट्री में मटेरियल पैकिंग समेत अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है। उधर, सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *