Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काकड़ीघाट के पास कार खाई में गिरने से चालक की मौत

अल्मोड़ा(उद संवाददाता)। काकड़ीघाट के पास कैंटर खाई में गिरने से चालक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची एसडीआर एफ व पुलिस टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गुट्टðी गांव, बांसबगड़ पिथौरागढ़ निवासी 38 वर्षीय पूरन सिंह बिष्ट पुत्र नेत्र सिंह बिष्ट सोमवार को पिथौरागढ़ से कैंटर यूके 04सीबी 8839 को लेकर हल्द्वानी की ओर रवाना हुआ। पूरन हाइवे पर नावली क्षेत्र के समीप पहुंचा ही था की एकाएक वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा नतीजतन वाहन असंतुलित होकर हाइवे से करीब 100 मीटर नीचे कोसी नदी क्षेत्र की ओर जा गिरा। वाहन के गिरने से हाईवे पर आवाजाही कर रहे अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी गई। सूचना पर हरकत में आए चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार पुलिस व एसडीआरएफ छडा ईकाई की टीम को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरु कर गंभीर रुप से घायल चालक को आपातकालीन 108 सेवा के जरिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *