Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पिथौरागढ़ में भूकंप से फिर डोली धरती

पिथौरागढ़ (उद संवाददाता)। पिथौरागढ़ में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये।रिक्टर स्केल पर 4.0 रही तीव्रता। देवभूमि उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में कई बार भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। सोमवार को एक बार फिर पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पिथौरागढ़ से 48 किमी उत्तर पूर्व में 4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल आये। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *