Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घर में चल रहा था जुए का अड्डा,लाखों की नगदी सहित 17 जुआरी पकड़े

पकड़े गये लोगों में कई रसूखदार भी शामिल

काशीपुर(उद संवाददाता)। पुलिस ने गंगे बाबा रोड स्थित एक घर में छापा मारकर लाखों रुपए का जुआ खेलते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सात लाख सैंतालीस हजार पांच सौ रुपए की नकदी भी बरामद की है। पकड़े गए जुआरी शहर के संभ्रांत घरों से ताल्लुक रखते हैं। कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि बीती रात पुलिस ने गंगे बाबा रोड स्थित हिंजड़ों वाली गली में एक मकान में छापा मारा। मकान कौशल यादव का बताया जाता है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इस मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खिलाया जाता है। यह मकान अक्सर बंद रहता है। बंद मकान में तलाशी के लिये उच्च अधिकारियों की अनुमति से छापा मारा गया। इस दौरान जसपुर व कुंडा थाना क्षेत्र से भी पुलिस बल को मौके पर बुलवाया गया । पुलिस टीम ने तो मकान का गेट खोल कर अन्दर प्रवेश किया तो देखा कि वहां काफी लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके पर कौशल यादव पुत्र पाती राम यादव निवासी पंजाबी सराय , विरेन्द्र कुमार पुत्र विष्णु कुमार निवासी सुभाष नगर ,मोहम्मद नईम पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी मौहल्ला थाना साबिक काशीपुर पुत्र नसीउल्ला निवासी मौहल्ला बास फोडान थाना काशीपुर ,आसिफ पुत्र अमानत हुसैन निवासी बाबरखेडा थाना कुण्डा ,शोभित अग्रवाल पुत्र सुभाष चन्द्र अग्रवाल निवासी स्टेडियम रोड काशीपुर ,मुर्सलीम पुत्र इस्माईल निवासी फतेउल्लागंज थाना ठाकुरद्वारा , धीरज शर्मा पुत्र स्वराज नन्दन शर्मा निवासी मौहल्ला सिंघान मेहराज खान पुत्र सोहराब खान निवासी अलीखॉ मौहल्ला थाना साबिक, सनाउर्रहमान ऊर्फ सत्ता पुत्र अतिकुर रहमान निवासी अलीखॉ , शफीक पुत्र एहसान निवासी हरियावाला थाना कुण्डा , इरसाद हुसैन पुत्र निसार अहमद निवासी मौहल्ला मुम्ताज थाना अफजलगण जिला बिजनौर मोहम्मद इस्लाम पुत्र मौ0 जान निवासी मिसरवाला थाना कुण्डा वर्ष,गौरव कुमार अग्रवाल पुत्र नन्द किशोर निवासी पक्का कोट नागनाथ मन्दिर थाना काशीपुर पुत्र सरीफ अहमद निवासी मदर कालोनी ,एजाज अहमद पुत्र अनवार अहमद निवासी मौहल्ला थानासाबिक काशीपुर , मोईन खॉ पुत्र शरीफ खॉ निवासी गौतमनगर टाण्डा उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि  हम लोग यहा पर कौशल यादव के घर में ताश के पत्तो पर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है।  पुलिस ने उनके पास से 13 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *