Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कब्र से मिट्टी हटाने पर भड़का इसाई समाज

रूद्रपुर(उद संवाददाता)। जनपद रामपुर के थाना बिलासपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मनिहार खेड़ा में सरकार योजना के तहत शमशान घाट के सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान कब्र के ऊपर से मिट्टी हटाये जाने से इसाई समाज के लोग भड़क गये और उन्होंने ग्राम प्रधान के विरूद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में पुलिस की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में हुए समझौते कंे बाद मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि ग्राम मनिहार खेड़ा में उप्र सरकार द्वारा इसाई समाज के लोगों को शमशान घाट के लिए भूमि आवंटित की गई है। सरकारी योजना के तहत ग्राम प्रधान द्वारा यहां आने वाले लोगों के लिए बैठने, पेयजल व शौचालय की व्यवस्था के निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। इस दौरान शमशान घाट में मौजूद कब्र के ऊपर से मिट्टी हटाये जाने से इसाई समाज भड़क गया और प्रंदर्शन शुरू कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर बिलासपुर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों से जानकारी ली। बाद में प्रधान द्वारा माफी मांगने तथा कब्र के ऊपर पुनः मिट्टी डलवाने की बात कहने पर इसाई समाज के लोग शांत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *