Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पीएम मोदी के दौरे को लेकर जागेश्वरधाम में तैयारियां तेज

अल्मोड़ा (उद संवाददाता)। पीएम मोदी के पिथौरागढ़ दौरे को प्रशासन तैयारियों में जुटा है। वहीं जागेश्वर धाम परिसर में साज सज्जा और फूलमालाओं से सुसज्जित करने के लिये कर्मचारी व्यवस्थाओं में जुटे हुए है। विद्युत व्यवस्था एवं रंग रोगन किया जा रहा है। यहां सड़क को डामर से चकाचक किया दिया। वहीं बीजेपी ने भी अपनी कमर कस ली है। गुरुवार को कैबिनेट मंत्राी गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ पहुंचकर जागेश्वर धाम का निरिक्षण किया। कैबिनेट मंत्राी गणेश जोशी जागेश्वर के शौकियाथल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्राी नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मंत्राी गणेश जोशी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्राी के जागेश्वर के संभावित दौरे के लेकर जो तैयारियां प्रशासन द्वारा की जा रही हैं, उसका जायजा मंत्राी द्वारा लिया गया। इस दौरान मंत्राी गणेश जोशी ने शोकियाथल पहुंचकर हेलीपैड की व्यवस्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश बहुगुणा, विधायक जागेश्वर मोहन सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख समेत अन्य अधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *