Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अब दिल्ली दौरे पर जाएंगे सीएम धामी: कल दिल्ली में इन्वेस्टर समिट के लिए होगा रोड शो का आयोजन

देहरादून । प्रदेश में दिसबंर में इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाना है। जिस से पहले देश के साथ ही विदेशों में इन्वेस्टर्स को आकर्षित करने के लिए रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। लंदन दौरे के बाद सीएम धामी अब दिल्ली दौरे पर जाएंगे। बुधवार को इन्वेस्टर समिट के लिए कल दिल्ली में रोड शो का आयोजन किया जाएगा। दिसंबर महीने में उत्तराखंड में होने वाले इन्वेस्टर समिट को लेकर कल दिल्ली में रोड शो का आयोजन होगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि कल दिल्ली में कई और उद्योगपति उत्तराखंड में इन्वेस्टमेंट को लेकर सरकार के साथ करार करेंगे।इन्वेस्टर समिट को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड में होने वाली इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योगपतियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *