Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला, जंगल में मिला शव

कोटद्वार। उत्तराखंड के लैंसडॉन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में एक बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बुजुर्ग का शव तीन दिन बाद आज सोमवार को जंगल से मिला। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग राजेंद्र सिंह 75 वर्ष 15 सितंबर को कोटद्वार रेंज में ग्रष्टनगंज के जंगल में चारा पत्ती लेने के लिए निकले थे। उसी दिन से वे लापता थे। आज सुबह लोगों ने बुजुर्ग का शव जंगल में देखा। इसकी सूचना बन विभाग को दी गई। रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि बुजुर्ग को हाथी ने मारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *