Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चार जिलो को मिले नये पुलिस कप्तानः आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे सहित आठ पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

देहरादून(उद संवाददाता)। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ। शासन ने आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड सरकार ने चार जिलों देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल व चमोली के पुलिस कप्तान समेत आठ पुलिस अधिकारियों में फेरबदल किया है। अजय सिंह को देहरादून जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गृह अपर सचिव अतर सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पुलिस महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे को कुमाऊं मंडल पुलिस महानिरीक्षक पद से हटाकर इसी पद पर पी एंड एम में भेजा गया है। डा. योगेंद्र सिंह रावत को पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं मंडल बनाया गया है। देहरादून जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर को इस पदभार से मुत्तफ कर पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना के पद पर तैनाती दी है। हरिद्वार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रहे अजय सिंह को इसी पद पर देहरादून भेजा गया है। हरिद्वार में प्रमेंद्र डोबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्टð को सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर के पद पर भेजा गया है। प्रह्लाद नारायण मीणा को नैनीताल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रेखा यादव चमोली जिले की पुलिस अधीक्षक होंगी। वह हरिद्वार में पुलिस अधीक्षक यातायात के पद पर तैनात थीं। शासन ने बुधवार रात को आठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिसमें चार जिलों के कप्तान और कुमाऊं रेंज में फेरबदल हुआ है। देहरादून के पुलिस कप्तान को डीआईजी इंटेलीजेंस बनाया गया है। नैनीताल के पुलिस कप्तान पंकज भट्टð को 46वीं बटालियन पीएसी का कमांडेंट बनाया गया है। जबकि, नैनीताल की जिम्मेदारी अब आईपीएस प्र“लाद सिंह मीणा देखेंगे। इसके साथ ही एसपी यातायात हरिद्वार रेखा यादव को चमोली का पुलिस कप्तान बनाया गया है। चमोली पुलिस कप्तान रहे प्रमेंद्र डोबाल इसी साल आईपीएस प्रमोट हुए हैं। उन्हें अब प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण जिलों में से एक हरिद्वार की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *