February 12, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रामनगर में गवाही देने जा रहे बीडीसी सदस्य की कोर्ट परिसर में हत्या,आरोपी फरार

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित कोर्ट परिसर के बाहर बीडीसी सदस्य वीरेंद्र मनराल को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ी मौके पर लोगों की भीड़ लग गई । घायल वीरेंद्र सिंह मनराल को तुरन्त अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आपको बता दें कि हत्या के एक पुराने मामले में वीरेंद्र मनराल गवाही देने पहुंचे थे। अस्पताल में उनके समर्थकों की भीड़ जमा होने लगी है। बताया जा रहा है की बदमाश ऑल्टो कार में सवार होकर आए थे जिसमे काले शीशे चढे थे। बीडीसी सदस्य की कोर्ट परिसर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की घटना से जलेभर में सनसनी फैल गई। गौर हो कि नैनीताल जनपद में अपराधियों के हौसेले इतने बुलंद हो चुके हैं क अब तो कोर्ट परिसर में ही हत्याकांड की घटना कां अंजाम दे दिया। पुलिस की सुरक्षा व्यवसाओं पर पहले से ही सवाल उठ रहे है। आज एक बार फिर बदमाशों ने गवाही देने आये युवक को सरेआम गोलीमारकर हत्या कर दी। कोर्ट परिसर में बीडीसी सदस्य की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *