Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

चोरों ने बंद घर खंगाल लाखों के जेवर और नगदी उड़ाई

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। पुलिस द्वारा जहां एक ओर चोरी की घटनाओं का खुलासा कर रही है तो वहीं दूसरी ओर शातिर चोर एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के समक्ष लगातार चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं। शहर में अब धीरे-धीरे चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।अब चोरी का एक मामला बरेली रोड स्थित गौजाजाली क्षेत्र से सामने आया है। जहां अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से लाखों के जेवरात व नगदी चोरी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में जगदीश चन्द्र शर्मा निवासी ग्राम गौजाजाली दक्षिण ने कहा है कि वह बीते दिनों घर में ताला लगाकर अपने ससुराल गया था। गुरुवार को जब बड़े भाई ने मकान की ओर झांका उन्होंने देखा मकान का पिछला चौनल एवं दरवाजा टूटा हुआ था। सूचना मिलते ही वह घर वापस लौट आए। उन्होंने अन्दर जाकर देखा तो अलमारियों के ताले एवं लॉकर टूटे हुए मिले। जिसमें सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी और लॉकर में रखा लाखों के जेवरात के साथ ही 40 हजार रुपये की नगदी चोरी हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज देखी। चोरों को दबोचने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *