August 31, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में पहुंचेगे कई दिग्गज

रुद्रपुर(उद संवाददाता)। 14 अगस्त को काशीपुर रोड एंबिएंस बैंकट हाल में होने वाले में होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस व हिन्दू बंगाली समाज संम्मान समारोह कार्यक्रम की जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई दिग्गज पहुंचेगे। कार्यक्रम के सम्बंध में जानकाीर देते हुए संयोजक विधायक शिव अरोरा ने बताया कि विभाजन विभीषिका कार्यक्रम हिन्दू बंगाली समाज के सम्मान में आयोजित हो रहा है जो उस समय पूर्वी पाकिस्तान का हिस्सा थे उन्होंने विभाज के उस मंजर उस समय की यातनाओं को झेला है उन सभी हिन्दू बंगाली समाज के लोगो के सम्मान में यहाँ कार्यक्रम जिसमे बतौर मुख्यातिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपस्थित रहने वाले हैं , वही अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्टð , वही केंद्र में जहाजरानी राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर, वही प्रदेश से जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहने वाले हैं। विधायक ने कहा कार्यक्रम 14 अगस्त को सुबह 10 बजे एमबिन्स बैंकट हाल में होगा जहां बंगाली समाज के उस के विभीषिका झेलने वाले लगभग 1000 लोगो को सम्मानित किया जायेगा वही उस विभाजन मे अपनी जान गंवाने वालो की आत्मा की शांति हेतु हवन यज्ञ किया जायेगा । विभाजन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री व प्रदर्शनी के माध्यम से विभाजन की स्मृतियों को देखने की योजना भी है साथ ही अलग अलग स्टोल के माध्यम से बंगाली समाज की संस्कृति को दिखाने की योजना है कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है विधायक बोले कार्यक्रम बेहद भव्य दिव्य रूप देने के लिये इसमे बंगाली समाज की महिलाये अपने पारम्परिक परिधान में नजर आयेगी ओर कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रस्तुति दिखाई देगी। विधायक शिव अरोरा ने कहा कार्यक्रम बहुत भव्य होने जा रहा है लोगो मे इसको लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । इस दौरान उत्तम दत्ता, के के दास , जगदीश विश्वास, शंकर चक्रवर्ती, रोबिन विश्वास, विजय डे, बॉबी दास, प्रियंका विश्वास,मयंक कक्कड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *