Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

डिलीवरी ब्वाय की बाईक पेड़ से भिड़ी, मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। गत रात्रि दिनेशपुर गूलरभोज रोड के मध्य अनियंत्रित बाइक के पेड़ से भिड़ जाने से उस पर सवार में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया ।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक मां बाप की इकलौती संतान थी और उसकी तीन माह पहले ही शादी हुयी थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार ग्राम मदनापुर, बंगाली रोड़, गूलरभोज, दिनेशपुर निवासी 23 वर्षीय अक्षय नेगी पुत्र स्व. विशन सिंह नेगी रूद्रपुर के सेवन चीज पिज्जा शॉप में डिलीवरी ब्वाय के रूप काम करता था। बीती रात वह ड्यूटी समाप्त कर संस्थान की मोटरसाईकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। रास्ते में गूलरभोज दिनेशपुर मार्ग पर पैट्रोल पंप के पास उसकी बाईक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। अचानक हुई इस दुर्घटना में अक्षय बुरी तरह घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में देख मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अक्षय को मध्य रात्रि सड़क हादसे में युवक की मौत मध्य रात्रि उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचंाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की रानकारी मिलते ही उसके परिजन चिकित्सालय आ पहुंचे और अक्षय का शव देखकर उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक अक्षय की इसी साल 25 अप्रैल को शादी हुई थी। इस घटना से उसकी बूढ़ी मां के सिर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। क्योंकि पति की मौत के बाद अब घर का इकलौता वारिस उससे हमेशा के लिए दूर हो गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *