Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर से जयघोषों के साथ अमरनाथ यात्री रवाना

रूद्रपुर ;उद संवाददाताद्ध। श्री अमरनाथ यात्रा मंडल के तत्वाधान में आज अमरनाथ की 18 वीं यात्रा प्रारम्भ हुईं। भगवान शंकर के जयघोषों के साथ आज करीब डेढ़ सौ यात्री तीन वाहनों से बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुए। अमरनाथ सेवा मण्डल द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रा के लिये 151 लोगो के जत्थे को विधायक शिव अरोरा ने पांच मन्दिर से रवाना किया। अमरनाथ सेवा मण्डल रुद्रपुर के तत्वावधान में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्र(ालु अमरनाथ वैष्णो देवी तीर्थ स्थल की यात्रा को जाते हैं । इस वर्ष भी विधायक शिव अरोरा ने श्र(ालुओं को रवाना किया और विधायक बोले निश्चित रूप से हर वर्ष अमरनाथ की यात्रा के लिये लोग रुद्रपुर से जाते हैं और इस प्रकार का श्र(ा भाव दर्शाता है कि भगवान महादेव बाबा बर्फानी में हम सभी की बहुत बड़ी आस्था है, इन सभी के सुरक्षित सुखमय मंगल यात्रा की कामना करते हैं। कांवड़ यात्रियों को शुभकामनायें देते हुइए विधायक शिव अरोरा, उत्तरांचल युवा पंजाबी महासभा अध्यक्ष भारत भूषण चुघ, गुलशन छावड़ा, हरीश जलहोत्रा, सतीश दुआ, राजू नारंग, राजू हुडिया, चुन्नीलाल चुघ, मेयर रामपाल सिंह, विकास शर्मा, प्रीती धीर, अशोक गाबा, रमेश गांधी आदि ने विदाई दी। इससे पूर्व पांच मंदिर में सभी श्र(ालुओं ने विधिविधान से पूजा अर्चना की। जिसके बाद ढोल के साथ श्र(ालुओ का माल्यार्पण कर शोभा यात्रा के रूप में जयघोष करते हुए मुख्य बाजार से होते हुए रोड़वेज स्टेशन के समक्ष पहुंचाया गया । जहां से श्र(ालु अनेक बसों से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। रवाना होने वाले श्र(ालुओं में सुनील ठुकराल, अजय चड्ढ़ा, अंकित नरूला, भावना छावड़ा, कपिल अरोरा, मनीष चुघ, अजय लूथरा, नितिश धीर, अक्षय गाबा, साहिल ग्रोवर, मनीष कालरा, सचिन मदान, गौरव अरोरा, रोहन जग्गा, रजत वर्मा, पूजा सहगल, माही सहगल, कीर्ति मधवाल, ईशा चौहान, निशा बत्रा, दिव्यांशी, रितू छावडा, मनीषा रानी, नीतू नागपाल, सविता अरोरा, मनाली ठुकराल, पावनी मनोचा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *