Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्दूचौड़ के युवक की जयपुर में संदिग्ध मौत

लालकुंआ । ग्राम पंचायत हल्दूचौड़ दौलिया के दौलिया डी क्लास निवासी एक युवक की राजस्थान के जयपुर शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में मौत हो गयी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक 22 वर्षीय निखिल अविवाहित था। बताया जा रहा है कि गौरापड़ाव स्थित निजी संस्थान से होटल मैनेजमेंट कर जयपुर के मालवीय नगर स्थित प्रतिष्ठित हयात होटल में जॉब कर रहा था जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना होटल संचालकों द्वारा गुरुवार को परिजनों को दी गई। जिस पर युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। देर सांय परिजन जयपुर रवाना हए निखिल अपनी मां का इकलौता सहारा था । निखिल के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *