Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध बंदूक के साथ एक गिरफ्तार

नानकमत्ता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने पुलिस टीम के साथ क्रैक डाउन अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पहैसनी में अभियुक्त एक देशी बन्दूक 315 के साथ घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया और बंदूक को बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ग्राम पहैसनी निवासी भजन सिंह बताया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव एसआई लक्ष्मण दत्त जोशी एसआई शंकर बिष्ट अमित देवरानी नवीन जोशी दिनेश तिवारी आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *