Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नैनीताल में पांच दिन से पेयजल किल्लत का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल में पेयजल किल्लत का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। हाई कोर्ट में जल संस्थान के अधिवक्ता ने बताया है कि आज शाम तक पानी सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। कोर्ट ने पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने व जरूरत पड़ने पर अतरिक्त कर्मचारियों को लगाने व मशीनों के उपयोग के निर्देश दिए हैं। सोमवार को शहर निवासी हाईकोर्ट बार एशोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत ने न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में पेयजल संकट को मेंशन कर तत्काल सुनवाई की प्रार्थना की। कहा कि शहर में पांच दिन से एक तिहाई आबादी सहित करीब तीन हजार कनेक्शन के उपभोक्ता बूंद बूंद को तरस गए है। वैकल्पिक इंतजाम भी पर्याप्त नहीं किये गए। पानी की वजह से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है। खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल संस्थान के अधिवक्ता को बुलाकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। बाद में जल संस्थान के अधिवक्ता ने जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता कर जानकारी ली। फिर कोर्ट में बताया कि शाम चार बजे तक आपूर्ति कर दी जाएगी। बता दें शहर के बड़े हिस्से में पानी की आपूर्ति पिछले पांच दिन से ठप है। डीएसए मैदान पर बॉक्सिंग रिंग के काम में लगाये बुलडोजर के पंजे से एडीबी की राइजिंग मेन लाइन टूट गई थी। जिससे पानी की आपूर्ति ठप है। जल संस्थान ने लाइन को जोड़ा तो रविवार सुबह टेस्टिंग में फिर लाइन फट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *