Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिंह ने कालोनीवासियों की सुनीं समस्याएं

लालपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रवत्तफ़ा संजीव कुमार सिंह ने आज पंतनगर की झा कॉलोनी झोपड़ी में लोगों की समस्याएं सुनीं। कॉलोनी में बारिश से हुए जल भराव के कारण रास्ते गîक्के में तब्दील हो चुके हैं जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि वे लोग कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को समस्याओं से अवगत करा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। श्री सिंह ने आश्वासन दिया कि इस सन्दर्भ में वह उप-कुलपति से वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनसमस्याओं का निराकरण करने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। जनता में समस्याओं की सुनवाई न होने से आक्रोश है। इस मौके पर श्रीकांत भारती, किशन कुमार, इनामुल हक, हसमत, कैलाश यादव, किशन, महेश, अनिल कुमार, जसी प्रसाद, राजेश, ऽुशबू, लावती,जसवंत,सरफुद्दीन,सत्तन,शंकर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *