Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो बाइकों की भिड़त में युवक की मौत,दूसरा गंभीर

हल्द्वानी।बरेली रोड गोरापड़ाव में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई जबकि हल्द्वानी के हिमालय फार्म बरेली रोड निवासी युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग हल्द्वानी- लालकुआं पर कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास आमने सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए दोनों घायल काफी देर तक हाइवे पर तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने 108 सेवा को सूचना दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गई जहां राजेश पुत्र सेवाराम मूलनिवासी उत्तर प्रदेश पीलीभीत की मौत हुई है। जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल व्यत्तिफ के नाम सुमित है जो हिमालय फार्म का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर अंधेरा होने के चलते दोनों बाइक आपस में टकरा गई। मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का कहना है कि मृतक मूल रूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो हल्द्वानी में गोला नदी में गाड़ी चलाने का काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *