Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अजय भट्ट ने टिफिन बैठक में कार्यकर्ताओं से किया संवाद

रूद्रपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा का टिफिन बैठक सह भोज कार्यक्रम बुधवार को रामपुर रोड स्थि गिल रिसॉर्ट में आयोजित हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। टिफिन बैठक में कार्यकर्ता अपने अपने घरों से टिफिन लेकर पहुंचे और सभी ने सामूहिक रूप से भोजन किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नौ वर्ष के कार्यकाल में देश को शिखर पर ले जाने का काम किया है। आज दुनिया भारत की ताकत का लोहा मान रही है। श्री भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की नीतियों को जन जन तक ले जाने का काम करें और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, वेद ठुकराल,ललित मिगलानी, अमित नारंग, प्रीत ग्रोवर, मोहित कक्कड़,दिनेश गुप्ता, हरीश भट्ट, उत्तम दत्ता, सार्थक मुटनेजा, सुरेश कोली, राजीव चौधरी, प्रखर चौधरी, सुनील यादव, गुलाब सिरोही, विपुल नारंग, आयुष चिलाना, अर्पित गुगलानी, मनमोहन वाधवा, श्वेता मिश्रा, फरजाना बेगम, रश्मि रस्तोगी, उपेंद्र चौधरी, चंद्रसेन कोली, राकेश सिंह, अनिल चौहान ,हिमांशु शुक्ला, अतुल जोशी,राजेश यादव, सुरेश शर्मा ,विजेंद्र सिंह, सुदर्शन, राजन राठौर, कमलेश सिंह, संजय वर्मा, डंपी चोपड़ा, राजेश, धीरेंद्र मिश्रा, अनीता, महेंद्री शर्मा, ओमवती चौहान, ममता पांडे, नीतू सिंह, गीता शर्मा, चंद्रकला राय,रितु अग्रवाल ,अजीत सक्सेना, धर्मपाल, पंकज राणा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *