Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग पर बर्थ डे मनाकर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, एक की मौत,तीन घायल

श्रीनगर । खिर्सू से श्रीनगर लौट रहे युवाओं की कार भैंसकोट के समीप खाई में गिर गयी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात कोतवाली पुलिस को श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग पर भैंसकोट गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पहुंची। मौके पर एक कार पानी की टंकी के निकट सड़क से करीब 40 मीटर नीचे गहरी खाई में मिली। जिसमें 4 लोग सवार थे।कार ड्राइवर 36 वर्षीय कौशल चमोली पुत्र मोहन चमोली, निवासी ग्राम बलोडी श्रीनगर की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि कौशल का बर्थडे था। कौशल व उसके 3 दोस्त खिर्सू से बर्थडे मनाकर लौट रहे थे। हादसे में कौशल की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक्सीडेंट में 33 वर्षीय अंकित,31 वर्षीय शशांक बहुगुणा और 38 वर्षीय सुशील सिंह वर्ष घायल हुए है।सभी युवक बुघानी के समीप बलोडी गांव के रहने वाले हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *