Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अनियंत्रित होकर शारदा में गिरी इनोवा,तीन बच्चे, एक महिला और ड्राईवर की मौत

खटीमा। देर रात एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर शारदा नदी में समा गयी। हादसे में तीन बच्चों और महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से कार निकाल कर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक पावर हाउस कॉलोनी लोहियाहेड निवासी 38 वर्षीय द्रोपदी उर्फ दुर्गा पत्नी स्वर्गीय विजेंद्र अपनी पुत्री 12 वर्षीय ज्योति एवं इनोवा कार चालक नगरा तराई निवासी 40 वर्षीय मोहन सिंह धामी पुत्र बहादुर सिंह धामी के साथ इनोवा कार में सवार होकर गुरुवार की शाम को अपने भाई अंजनिया बुढ़ाबाग निवासी मोहनचंद के घर गई थी। देर रात को अपने भाई के पुत्र 5 वर्षीय सोनू एवं 7 वर्षीय पुत्री दीपिका को लेकर वापस लोहियाहेड अपने घर लौट रहे थे। तभी इनोवा कार अनियंत्रित होकर पावर हाउस जाली के समीप शारदा नहर में गिर गई। जब उक्त लोग घर नहीं पहुंचे, तो भाई मोहनचंद को इसकी चिंता हुई। जिसके बाद उनकी ढूंढ खोज शुरू की गई तो पता चला इनोवा कार शारदा नहर में गिरी हुई है। इस पर मोहनचंद ने पुलिस को सूचना दी। देर रात को ही थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिसकर्मी शारदा नहर पहुंचे। जहां उन्होंने कार की तलाश शुरू की। शारदा नहर में गिरी इनोवा कार को बमुश्किल रस्सी एवं अन्य वाहनों की मदद से खींचा गया। इसके बाद कार में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें 108 सेवा से उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका द्रोपदी देवी जहां लोहियाहेड पॉवर हाउस में कार्यरत थी। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। वहीं लोहिया हेड में भी भी मातम की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *