Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल जारी: हाईस्कूल में सुशांत इंटर में तनु प्रदेश के टॉपर

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल बृहस्पतिवार सुबह जारी हो गया। हाईस्कूल परीक्षा में इस बार टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। इंटरमीडिएट में जसपुर की तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक पाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस बार हाईस्कूल का परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत व जबकि इंटरमीडिएट का 80.98 प्रतिशत रहा है। इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। गुरूवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने बोर्ड सभागार में परीक्षाफल जारी किया। इस साल उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। दोनों परीक्षाओं के लिए 1253 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में हाईस्कूल के 1,32,115 जबकि इंटरमीडिएट में 1,27,324 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 15 दिन चला। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। किसी कारण असफल होने वाले छात्रों से कहा कि इससे हताश नहीं हों, बल्कि अधिक परिश्रम व सकारात्मक सोच के साथ आगे की तैयारी में जुटे। बोर्ड सचिव डा. नीता तिवारी ने शांतिपूर्ण परीक्षा संपंन कराने के लिए बोर्ड के अधिकारियों व स्टाफ की सराहना की। परीक्षा परिणाम जारी होने के दौरान परिषद की सचिव नीता तिवारी, अपर सचिव एमसी पाठक, अपर सचिव बीएमएस रावत, उपसचिव सीपी रतूड़ी आदि मौजूद रहे। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंहने भी सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। हाईस्कूल टापर्स की सूची में इस बार टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि ऋषिकेश के आयुष सिंह रावत एवं रुद्रपुर के रोहित पांडे ने 98.80प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा टिहरी गढ़वाल की शिल्पी ने 98.60प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस बार हाईस्कूल में फुल परीक्षा फल 85.17 प्रतिशत रहा जिसमें बालिकाओं का प्रतिशत 88.94 तथा बालकों का 81. 48 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही इंटरमीडिएट में जसपुर उधम सिंह नगर की तनु चौहान 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया इसके अलावा उत्तरकाशी की हिमानी ने 97प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा सितारगंज उधम सिंह नगर के राज मिश्रा ने 96 .60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में कुल परीक्षा फल 80.98 प्रतिशत रहा जिसमें बालकों का 78.48 तथा बालिकाओं का 83.49 प्रतिशत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *