Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पेट्रोल टैंकर खाई में गिरने से एक की मौत, दूसरा घायल

ऋषिकेश। चंबा-धरासू हाईवे पर नरेंद्रनगर प्लास्डा पुलिस चौकी के समीप एक पेट्रोल टैंकर सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई जबकि एक घायल है। जिसे नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया है। गुरुवार सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। टैंकर लगभग सौ मीटर नीचे खाई में गिरा था। दुर्घटना में 24 वर्षीय भूपेंद्र शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा जलाभपुर गîóू आरसी पुरम कॉलोनी नजीबाबाद यूपी की मौत हो गई। जबकि 30 वर्षीय सुमित पुत्र सुरेश कुमार, निवासी यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *