Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

विधायक ने किया निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने निर्माणाधीन शिवनगर से रविन्द्र नगर को जोड़ने वाले पुल का निरीक्षण किया। बता दें यह पुल बाढ़ में बह गया था। पुल का निर्माण विधायक निधि से करवाया जा रहा है। विधायक ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। विधायक ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया शीघ्र अतिशीघ्र कार्य पूर्ण किया जाये। विधायक शिव अरोरा ने कहा यह पुल शिवनगर रविन्द्र नगर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है जहां से एक लाख की आबादी का आपस मे जुड़ाव होता है । स्कूली बच्चो से लेकर शहर को आने वाले बड़ी संख्या में लोग इस पुल का उपयोग करते है इसके सुचारू होने से काफी बड़ी आबादी को राहत मिलेगी। वही इस दौरान शिव अरोरा ने शिवनगर क्षेत्र का भी पैदल भ्रमण किया लोगो से मुलाकात की उनका हाल चाल जाना। विधायक बोले वह लगातार क्षेत्र के भ्रमण पर है और जनता से मिल रहे हैं। इस दोरान मण्डल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, राधेश शर्मा, के पी राठी, बबलू सागर, कैलाश राठौर, संजय हलदार, हरजीत राठी, वीरेंद्र तिवारी, के के दास, विपुल गाईन, सोनू सैनी, मदन दिवाकर, राजेन्द्र शर्मा, शिव कुमार, ललित बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *