Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गुलदार ने बाग में रखवाली कर रहे तीन युवकों पर किया हमला,दो गंभीर

रुड़की।भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक युवक को हल्की चोट आई है। घटना मंगलवार देर रात की है। तीनों युवक आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। उस समय बाग में नवाब व मोनिश और साजेब रखवाली कर रहे थे। मोनिश और नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए और साजेब मामूली रूप से घायल हुआ है। गुलदार ने युवकों पर पंजों और दांतों से हमला कर बुरी तरह घायल किया है। जानकारी मिलने पर परिजनों व ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। पहले घायलों को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से दो को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। वन रेंजर विनय राठी ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। गुलदार की तलाश में टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय बाद गुलदार को देखा गया है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *