Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गंगोलीहाट में युवक ने ताई, चचेरी बहन और भाई की पत्नी को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील क्षेत्र के बुरसम गांव में एक युवक ने अपनी ताई, चचेरी बहन और चचेरे भाई की पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक तहसील गंगोलीहाट के बुर्शम गांव में एक युवक ने अपनी ताई, चचेरी बहन और चचेरे भाई की पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपित फरार है। राजस्व पुलिस गांव में पहुंची और जांच में जुट गई। घटना शुक्रवार तड़के पांच बजे की बताई जा रही है। बुर्शम ग्राम पंचायत के चंतोला तोक निवासी संतोष राम पुत्र मोहन राम ने धारदार हथियार से अपने पड़ोस में रहने वाली अपनी ताई 70 वर्षीय हेमंती देवी पत्नी शेर राम, चचेरे भाई की पत्नी 26 वर्षीय रमा देवी पत्नी जोगा राम और चचेरी बहन 24 वर्षीय माया देवी पत्नी दीपक कुमार की हत्या कर दी। शेर राम का पुत्र जोगा राम कहीं बाहर गया था जिसके चलते उसकी जान बच गई। आरोपित सुंदर राम ने धारदार हथियार से गर्दन सहित शरीर के अन्य अंगों पर वार कर हत्या की है। हत्यारे की दूसरी ताई गोशाला में चली गई और उसके साथ एक पोता और पोती भी गोशाला में चले गए, जिससे उनकी भी जान बच गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद संतोष फरार हो गया और साथ में उसकी पत्नी भी फरार है। शेर राम और मोहन राम दो भाईयों का परिवार अलग-बगल में ही रहता है। शेर राम हत्यारोपी संतोष राम का ताऊ है। शेर राम की दो शादियां है। जिसमें बड़ी पत्नी से कोई औलाद नहीं है। दूसरी पत्नी हेमंती देवी से एक पुत्र और एक पुत्री है। दोनों की शादी हो चुकी है। पुत्री की शादी लगभग आठ माह पूर्व हुई थी। इस समय विवाहिता पुत्री माया देवी अपने मायके आयी थी। हत्या की सूचना मिलते ही तहसील मुख्यालय से राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में गंगोलीहाट थाने से रेगुलर पुलिस भी गांव पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हत्यारोपी संतोष राम छोलिया नृतक है। बताया जा रहा है कि संतोष राम आए दिन अपने ताऊ के परिवार के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। जिसकी शिकायत उसके ताऊ के बेटे जोगा राम ने पुलिस और प्रशासन से की थी। बताया जा रहा है कि हत्यारे की पत्नी डर से घर से कहीं चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *