Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध क्लीनिकों पर औचक छापेमारी, पांच सील

हल्द्वानी (उद संवाददाता)। शहर के आस पास के आवासीय क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की औचक कार्रवाई निरंतर जारी है। गौर तलब है कि अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं एसीएमओ रश्मि पंत ने अभियान छेड़ा हुआ है। दोनों ही अधिकारियों द्वारा गत दिवस धानमिल क्षेत्र में पुख्ता सूचनाओं के आधार पर अवैध क्लिनिको पर छापेमारी की गई। वहीं चोरगलिया में भी अवैध तरीके से क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। एसीएमओ रश्मि पंत ने चोरगलिया में दो अवैध रूप से नियमों के विरुद्ध संचालित क्लीनिक को सील किया है, तो वही धानमिल में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं एसीएमओ रश्मि पंत ने तीन अवैध क्लीनिक पर छापेमारी की। जहां निरीक्षण के दौरान दस्तावेज गलत पाए गए और क्लीनिक मानकों के विपरीत चल रहे थे। ऐसे में उन्होंने तीन क्लीनिकों को सील कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के निर्देश पर यह कार्यवाई की जा रही है जो निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *