Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सैन्य सम्मान के साथ हुई उत्तराखंड के शहीद रुचिन की अंत्येष्टि

कर्णप्रयाग । जम्मू के राजौरी कोटरंगा सब डिवीजन केसरी हिल क्षेत्र में शहीद हुए चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ गांव निवासी रूचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर सुबह 10.30 बजे गांव में पहुंच गया है। तिरंगे में लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर को देखकर दादा-दादी, माता-पिता, पत्नी, भाई सहित वहां पहुंचे लोग बिलख उठे। परिजन शहीद के पार्थिव शरीर पर लिपट गए। सेना के जवान शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अवतार नेगी ने बताया कि शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल सहित गांव में सैकड़ों लोग पहुंचे। शहीद का अंतिम संस्कार गांव के आसपास महादेव घाट पर सैन्य सममान के साथ हुआ। गांव से महादेव घाट तक अंतिम यात्रा निकाली गयी। शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए गांव में लोगों को जमावड़ा लगा रहा। बता दें कि जम्मू में राजौरी कोटरंका सब डिवीजन केसरी हिल क्षेत्र में शहीद हुए उत्तराखंड के रुचिन और हिमाचल के प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां सेना के जवानों ने शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *